बदलता स्वरूप अयोध्या। टेढी बाजार चौराहा अयोध्या स्थित मुराव पंचायती श्री राम जानकी मन्दिर समिति का अध्यक्ष वासुदेव मौर्य को एवं कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र वर्मा को चुना गया। यह जानकारी देते हुए समिति के पूर्व व संचालन समिति के सदस्य अयोध्या प्रसाद मौर्य एडवोकेट ने बताया कि विगत दिनों मन्दिर समिति का कार्यकाल पूर्ण होने पर मन्दिर समिति को व्यवस्था संचालन हेतु पांच सदस्यीय समिति का गठन किया था जिसमें स्वयं अयोध्या प्रसाद मौर्य, राकेश कुमार, दिनेश कुमार मौर्य, राम शब्द मौर्य एवं कन्हैया और सम्मिलित रहे। संचालन समिति मे मन्दिर समिति की कार्यकारिणी हेतु 20 अगस्त को पूर्व अध्यक्ष सुशील वर्मा की अध्यक्षता में मैत्री मंडप नहरबाग के हाल में आम सभी की बैठक हुई जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने एक मत होकर सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर वासुदेव मौर्य व कोषाध्यक्ष पद पर धीरेन्द्र वर्मा का चयन किया, शेष कार्य समिति के गठन हेतु वासुदेव मौर्य को एक माह का समय दिया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष वासुदेव मौर्य ने अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने पर उपस्थित सभी सदर में का आभार व्यक्त किया। इन पदाधिकारियों के निर्विरोध चयन पर राम कृपाल वर्मा, राम कैलाश मौर्य, राम केवल मौर्य एडवोकेट, चन्द्रन मौर्य, तिलक राम मौर्य आदि उपस्थित रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal