नाग पंचमी पर्व पर उत्साहित रहे बच्चेदानिश

बदलता स्वरूप गोंडा। हर वर्ष नागपंचमी पर्व पर परंपरागत अनुसार विभिन्न चौराहों पर बच्चों द्वारा सजाई गई छड़ियों से कपड़े द्वारा बनाए गए एक प्रतिरूप को पिटाई करते हुए बच्चे बहुत ही आनंदित होते हैं। इसी क्रम में विकास खण्ड पंडरी कृपाल के अर्न्तर्गत कई क्षेत्रों में नाग पंचमी का त्योहार हर्षो उल्लास के साथ मनाया
गया। विकास खण्ड पड़री कृपाल क्षेत्र के बड़‌गांव, सुभागपुर बाजार आदि क्षेत्रों में बच्चों ने आकर्षक रंगोलिया बनाकर गीत गाकर उपस्थित जन का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर बच्चों ने रंग बिरंगे परिधान पहने हुये थे।

इस पवित्र त्योहार को लोग काफी प्रसनता पूर्वक मनाते है।