बदलता स्वरूप गोंडा। विगत दिनों एक कार्यकर्ता की पैरवी में महिला अस्पताल गए पूर्व विधायक व केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक तुलसीदास रायचंदानी पर झूठा मुकदमा दर्ज किए जाने से केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति पदाधिकारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया समिति ने आंदोलन की चेतावनी दी है। सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक एक कार्यकर्ता की पैरवी में महिला अस्पताल गए थे जहां पूर्व में महिला चिकित्सक ने कार्यकर्ता से प्राइवेट वार्ड की सुविधा के बदले धन की मांग की थी। यह बात पूछने पर महिला डॉक्टर भड़क गई और अनर्गल आरोप लगाकर पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज करा दिया,
यह समाचार मिलते ही केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में व्यापक आक्रोश व्याप्त हो गया क्योंकि पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी भी केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संस्थापकों में से एक हैं, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ला महामंत्री राकेश वर्मा गुड्डू ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा न दर्ज कर वरिष्ठ स्वयंसेवक व पूर्व विधायक, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक तुलसीदास रायचंदानी पर एक तरफा मुकदमा दर्ज किए जाने से समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता आहत है।
उन्होंने आगे कहा कि यह अत्यंत हास्यापद है कि जो पूर्व विधायक बिना सहारे चल नहीं पाते वह किसी को मारने की धमकी कैसे दे सकते हैं,
पदाधिकारी द्बय ने कहा कि पुलिस ने भी बिना प्रारंभिक जांच किये पूर्व विधायक पर एक तरफा मुकदमा कर दिया जो की अति निंदनीय कृत्य है व पुलिस की मनमानी कार्यशैली को दर्शाता है, उन्होंने आगे कहा कि महिला चिकित्सक पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर उनकी सेवाएं समाप्त की जाएं व बिना जांच किये झूठा मुकदमा लिखने वाले प्रशासनिक अधिकारियों की भी भूमिका की जांच हो, अन्यथा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा।