बदलता स्वरूप गोण्डा। रविवार को देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को कैटिल कैप्चर अभियान को निरंतर रूप से चलाने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने कहा कि विगत 3-4 दिन कैटिल कैप्चर अभियान चलाया गया जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है किन्तु पिछले 2-3 दिन से इसमें कोई प्रभावी कार्यवाही किसी भी जनपद में नहीं हुई है जो कि खेदजनक है।
उन्होंने सभी डीएम को पुनः निर्देश दिए कि पूर्व की भाँति इस अभियान को अपना नेतृत्व प्रदान करते हुए राजमार्गों, फसलों को घुमन्तू पशुओं से मुक्त करायें। अभी भी भारी संख्या में गोवंश छुट्टा तौर पर नगर एवं देहाती क्षेत्रों में भ्रमणशील हैं, जिनसे आयेदिन मार्ग दुर्घटना व आमजन को शारीरिक क्षति पहुँचाते हैं और कई प्रकरण में दुखद मृत्यु भी हुई हैं। शासन की मंशा इस कार्य को उच्चतम प्राथमिकता प्रदान करना है।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal