सगरा सुंदरपुर।स्थानीय बाजार मे चल रही श्रीरामकथा मे कथा व्यास अरविंद जी महाराज ने राम जन्मोत्सव की कथा वर्णन सुनने के लिए धर्मानुरागी रामभक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।व्यास महराज द्वारा जन्मोत्सव की मार्मिक चित्रण व प्रासंगिक गीत सुनकर श्रोताभक्त नृत्य करते हुए आनंद विभोर हो उठे।कथा आयोजन समिति के आयोजक समाज सेवी संजय शुक्ल एवम संजोजक संजीव त्रिपाठी नेकथा व्यास को रोली चंदन पुष्पमाला भेट किया। प्रमुख पति डा.राकेश सिंह अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
रामजन्मोत्सव पर श्रद्धालु ढोल नगाड़ों की धुन व सोहर गीत पर नाचते गाते जय श्री राम के उद्घोष से पूरा पांडाल आस्थामय हो गया।राम जन्मोत्सव पर पूर्व मंत्री शिवाकान्त ओझा ने विधिविधान से भगवान श्रीराम का पूजन आरती कर आशीर्वाद लिया।आयोजन समिति के सह संयोजक रमेश पाण्डे ने क्षेत्रीय श्रद्धालुओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।इस मौके पर देवी प्रसाद मिश्र एडवोकेट राम यश त्रिपाठी,ध्रुव नारायण मिश्र, सुरेश मिश्र,राजेश मिश्र,शिवम त्रिपाठी, बृजेंद्र मणि त्रिपाठी उमाशंकर मिश्र,डा हरिश्चंद्र शुक्ल, अनूप त्रिपाठी, उमेश तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal