रांची के राज्यपाल द्वारा गोंडा की बेटी को मिला सम्मान

बदलता स्वरूप गोंडा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मंगलवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति रांची झारखंड द्वारा रिफायलाल चौक रांची झारखंड पर दही हांडी की शाम सांवरिया के नाम.. कार्यक्रम का आयोजन कमेटी द्वारा किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल महामहिम सी.पी राधाकृष्णन उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम मे गोंडा से प्रख्यात भजन प्रवाहिका बंकू सिस्टर को दही हांडी कार्यक्रम में बुलाया गया था। जिन्हे सुनने के लिए हज़ारों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे। आयोजित दही हांडी कार्यक्रम में भजन प्रवाहिका बंकू सिस्टर को राज्यपाल झारखंड द्वारा सम्मानित किया गया।