बदलता स्वरूप बलरामपुर। गुरुवार को राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा का एक वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रित नेतृत्व के आह्वान पर देश भर में भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर स्थित डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करके पदयात्रा शुरू किया गया। पदयात्रा मेज़र चौराहा, चौक, मुख्यबाजार से होते हुए वीरविनय चौराहा पहुंची। जहां वीर विनय कायस्थ की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। जिसके पश्चात यात्रा आगे बढ़ते हुए आज़ाद पार्क संतोषी माता मंदिर पहुंची। जहां स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन हुआ। पदयात्रा की शुरुआत पूर्व विधायक मंगल देव सिंह ने झंडा दिखाकर किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मंगल देव सिंह ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय था। इससे अच्छा लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानने का कोई तरीका नहीं है। जबसे राहुल गांधी द्वारा देश के एक छोर से दूसरे छोर तक यह यात्रा निकाली गई है तब से वर्तमान सत्ता सीन लोग बिलबिलाए हुए हैं। पूर्व विधायक धीरेंद्र सिंह धीरु ने कहा कि देश के हर शहर में आज भारत जोड़ो पदयात्रा निकल रही है जबसे यह यात्रा निकली है देश के लोगों में एक एक उम्मीद जगी है कि इस तानाशाही हुकूमत से जल्द छुटकारा मिलेगा। देश में अराजकता फैली है। लेकिन देश का प्रधानमंत्री केवल फोटो खिंचवाने और कपड़े बदलने में व्यस्त है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा देश के एक छोर से दूसरे छोर तक चार हजार किलोमीटर की यात्रा करना यह बताता है कि वह जनता के सुख दुख के साथी हैं और उनके वास्तविक मुद्दों की लड़ाई उनके द्वारा ही लड़ी जा सकती है। इसके उलट वर्तमान सरकार केवल धार्मिक उन्माद नाम बदलने और लोगों को मुद्दों से भटकाए रखना चाहती है।
समापन सभा को डाक्टर पंकज गुप्ता, डाक्टर प्रतीक मिश्रा, अवधेश पाल सिंह, सुरेंद्र यादव,समीर सिंह सहित दर्जनों लोगों ने संशोधित किया। पदयात्रा में अमिरका प्रसाद कुरील, हफीजुल्ला सिद्दीकी, विशाल कश्यप, परवेज़ ख़ान मास्टर हनीफ धर्मेंद्र मिश्रा, प्रदीप शर्मा, डाक्टर हामिद खलीलुल्लाह, केदारनाथ पाण्डेय राजबहादुर यादव,फग्गू,उत्तम मिश्रा, विश्वनाथ यादव, डाक्टर रोशन लाल यादव, राजेश ओझा,आशिफ खां, परवेज सिद्दीकी सहित सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।