बदलता स्वरूप श्रावस्ती। भारत वासियों के लिए गौरव के विषय चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर जिला पंचायत सभागार में धन्यवाद प्रस्ताव पारित करने के सम्बन्ध में बैठक की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा एवं विभिन्न वार्डों के जिला पंचायत सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 23 अगस्त 2023 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के उपलक्ष्य पर जिला पंचायत सभागार में देश के वैज्ञानिकों व अनुसंधान कर्ताओं के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि कोई चलता है पद चिन्हों पर कोई पद चिन्ह नए बनाता है के वाक्य को सिद्ध करते हुए देश के वैज्ञानिकों ने भारत का मस्तक विश्व मे सबके ऊंचा कर दिया है। आज भारत एकमात्र ऐसा देश बन गया है जो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने में सफल हुआ है। उन्होने कहा कि देश के वैज्ञानिकों के कठिन परिश्रम एवं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चंद्रयान-3 की सफलता मिली है। इसके लिए हम देश के वैज्ञानिकों को प्रणाम करते हुए उनको धन्यवाद व भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करने हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। इसके साथ ही हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीयत नीति और नेतृत्व के प्रति भी अपना आभार प्रकट करते हैं कि जिन्होंने चंद्रयान 2 के दुर्भाग्यवश पूर्णतया स्थापित होने पर हताश वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें पूरी ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिसका परिणाम आज पूरे विश्व के सामने है हम भारत वासियों के पदचिन्ह अंगद के पाव की तरह चांद की सतह पर जमे हुए हैं।
जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा द्वारा सभी जिला पंचायत सदस्यों को धन्यवाद प्रस्ताव पढ़कर सुनाया जिसे पूरे सदन ने ध्वनिमत से पारित किया।
इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, मण्डल अध्यक्ष विनोद साहू, अरविंद गुप्ता, किशन गुप्ता, विशम्भर श्रीवास्तव, कामेश्वर, संजू देवी, कितमुन्निशा, मनोज गौतम, मनोज सोनकर, अशोक यादव, अमरेश वर्मा, रियाज खाँ, अजय तिवारी, विनय प्रकाश ठाकुर तिवारी, हरीश गांधी, अवधेश वर्मा, प्रभात वर्मा सहित जिले के अन्य अधिकारी एवं जिला पंचायत के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal