संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा शुरू हुई पर्चे की खरीद, गहमागहमी

लालगंज प्रतापगढ़। संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर गुरूवार को प्रत्याशियों द्वारा चुनाव कार्यालय मे नामांकन पत्रों की खरीद को लेकर खासी चहलकदमी देखी गयी। वहीं अटठाईस मार्च को होने वाले चुनाव में इस वर्ष पांच सौ तीन अधिवक्ता अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर मतदान कर सकेंगे। दीवानी एवं तहसील के अधिवक्ताओं के संघ के चुनाव को लेकर आज शुक्रवार से नामंाकन पत्र प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किये जाएंगे।

चुनाव समिति के प्रवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने बताया कि गुरूवार को अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों निवर्तमान अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व पूर्व उपाध्यक्ष रहे दिनेश सिंह तथा उपाध्यक्ष पद पर लाल विनोद प्रताप सिंह ने नामांकन पत्र खरीदे। नाम निर्देशन प्रक्रिया के साथ भी उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र हासिल किया जा सकेगा। इधर मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद गुरूवार को चुनाव समिति के कार्यालय के सामने दिन भर अधिवक्ताओं की भीड जमा दिखी।

कार्यालय पर चुनाव प्रक्रिया की देखरेख मे समिति के अध्यक्ष राममोहन सिंह के साथ लाल राजेन्द्र सिंह, केबी सिंह, रामलगन यादव, अजय शुक्ल गुडडू, विकास मिश्र, वीरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र मिश्र, देवी प्रसाद मिश्र, बेनीलाल शुक्ल, शिवाकांत उपाध्याय भी मुस्तैद दिखे। संघ के चुनाव मे सिविल न्यायालय से उपाध्यक्ष पद पर एक पद आरक्षित भी किया गया है।