बदलता स्वरूप गोंडा। तहसील तरबगंज के विकासखंड वजीरगंज में छात्र पंचायत के माध्यम से गोंडा में विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर लगातार कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में भगवान बक्स सिंह इंटर कॉलेज, माताराम दासी महाविद्यालय, शैल उदय सिंह इंटर कॉलेज, ठाकुर पृथ्वी पाल सिंह इंटर कॉलेज व ग्राम सभा ओझक पुरवा, भगोहर, चंदापुर, मजहरा, डल्लापुर, अचलपुर में छात्रों व शिक्षकों के द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया। जिसमें छात्र पंचायत के संयोजक शिवम पांडे ने सभी छात्र-छात्राओं व अभिभावक को बताया कि यह आंदोलन का आज 12वां दिन है इसी क्रम में आज हम वजीरगंज आए हैं। हम लोगों का प्रयास है कि एक लाख पत्र के लिए विश्वविद्यालय स्थापना के लिए मुख्यमंत्री जी को लिखेंगे। उसी में आप सभी का सहयोग चाहिए विश्वविद्यालय बनने से जनपद का पूरे प्रदेश में एक अलग स्थान प्राप्त होगा। इस लड़ाई में गांव गांव से लोगों को निकल कर आम जनमानस का आंदोलन बनाना पड़ेगा।
वजीरगंज संयोजक अखंड मोहन गोस्वामी ने बताया यह कार्यक्रम निरंतर चल रहा है। जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सभी वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा और छात्र पंचायत के माध्यम से हम सभी लोग सभी विकासखंड जा रहे हैं। इसी क्रम में आज वजीरगंज से 3320 छात्रों व अभिभावकों के द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। अनूप शुक्ल ने बताया की इसके लिए वजीरगंज में आज से हम लोग गांव में जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे लोगों से मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का आवाहन भी करेंगे। इस अवसर पर राधेश्याम शुक्ल, वेद प्रकाश मिश्रा, विद्या शंकर तिवारी, प्रवेश शुक्ला, अमित शुक्ला, विजय प्रकाश शुक्ला, नीतीश आदि लोग उपस्थित रहे।