बदलता स्वरूप अयोध्या। श्रीराम नगरी अयोध्या के बहेलिया टोला स्थित मां पुरातन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का छठ उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित धरमार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज रहे। उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर किया। इसके साथ ही उन्होंने भगवान श्री कृष्णा का आरती पूजन किया। इसके बाद सजाई गई झांकी का भी उन्होंने आरती उतारा। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मां पुरातन मंदिर पर भगवान श्री कृष्ण का जो छठ उत्सव आयोजित किया गया है। वह बहुत ही सराहनीय काम है। यह हर वर्ष परंपरागत रूप से मनाया जाता है। कार्यक्रम में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
बताते चले कि कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि राजेश पांडे का माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट कर आयोजन समिति के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान विराट भंडारा का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपना जीवन धन्य किये। कार्यक्रम में नवीन शर्मा, महंत भगवत लाल उर्फ भोला दास, रवि ,बसंत , छोटू , राधेश्याम, वासुदेव, मनोज, राकेश , राजा बाबू , नन्हू सत्यम , नीरज ,महेश राज , अमित , विष्णु , रवि व पवन चित्रकार आदि उपस्थित रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal