गणपति महोत्सव केंद्रीय समन्वय समिति की निगरानी में हुआ गणेश मूर्ति विसर्जन
बदलता स्वरूप बलरामपुर। गणपति महोत्सव केंद्रीय समन्वय समिति के तत्वावधान में सोमवार को गणपति विसर्जन की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गयी। जिसमें युवाओं सहित महिलाएं भी काफी उत्साहित दिखी, लोग तिरंगें को हाथ मे लेकर लहराते नजर आए वही डीजे पर गणपति बप्पा मोरया की धुन पर लोग थिरकते हुए अबीर-गुलाल उड़ाए। इससे पूर्व गणपति महोत्सव केंद्रीय समन्वय समिति द्वारा वीर विनय चौराहा पर विर्सजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद महराज व विशिष्ट अतिथि के तौर पर सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरु’ रहे। आए हुए अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात समिति के पदाधिकारियों ने आए हुए अतिथियों का बैच लगा कर अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया तथा मंच का संचालन समिति के महामंत्री डॉ तुलसीश दुबे ने किया। कार्यक्रम के दौरान बतौर आथिति के रूप में सदर एडीएम राजेंद्र बहादुर, सीओ सिटी बृज नंदन राय, नगर कोतवाल विमेलेश सिंह, एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, डॉ अजय सिंह पिंकू, पटेल मानवेन्द्र सिंह, मनीष शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश सिंह, डीपी सिंह को समिति द्वारा स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
वीर विनय चौराहे से गणेश प्रतिमाओ को अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो वीर विनय से चलकर मेन चौक, ठठेरी बाजार गर्ल्स कॉलेज, देवीदयाल तिराहा, बड़े पुल से पुनः मेन चौक बाजार होते हुए मेजर चौराहा से कालीथान के रास्ते से राप्ती नदी के सिसई घाट ले जाकर विसर्जित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किया गया था। कार्यक्रम में संरक्षक संजय शर्मा, पप्पू गुप्ता , महामंत्री मनोज साहू, उपाध्यक्ष, अम्बरीष शुक्ला, मनीष प्रकाश तिवारी, श्याम कसौधन, बंटी साहू, कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता, मंत्री भानु प्रकाश तिवारी, अक्षय शुक्ला, शौर्य मिश्रा, निशान्त चौहान, रजत प्रकाश पाण्डेय, गौरव मिश्रा, जय प्रकाश, अजीत ओझा, अंकित त्रिपाठी, आशीष चौहान इत्यादि ने सहयोग प्रदान किया।