गोण्डा। थाना खोड़ारे पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मु0अ0सं0- 27/2023 धारा 376, 316,323, 504 भादवि से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त गुरुप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना खोडारे क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को शादी का झासा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा गर्भवती होने पर महिला का गर्भपात कराया था।
जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना खोड़ारे में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal