बदलता स्वरूप बलरामपुर। देवीपाटन मंडल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंडल के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, राजस्व वसूली की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान मंडल में विद्युत आपूर्ति में और सुधार किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की जनमानस की विद्युत को लेकर समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। कृषि विभाग द्वारा मंडल में बीज के डीबीटी में कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। आयुक्त ने कहा की मनरेगा के कार्यों की गहनता के साथ जांच की जाए। उन्होंने कहा की मंडल में बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती अकांक्षात्मक जनपद में शामिल है। यहां स्वास्थ्य, शिक्षा में काफी सुधार की सम्भावना है। इसके लिए चिकित्सालयो में डॉक्टरों की उपस्थिति एवं परिषदीय विद्यालयों में शिक्षको की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा की परिषदीय विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष बच्चो की शतप्रतिश उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा की सड़को पर छुट्टा जानवर/गोवंश ना दिखे, निराश्रित गोवंश स्थलों पर क्षमता के अनुसार संरक्षित किया जाए। नगर निकाय द्वारा मंडल में विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया। गन्ना किसानों के भुगतान के लेकर उन्होंने बजाज चीन मिल द्वारा गन्ना किसानों के बकाया राशि के भुगतान में विलम्ब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ,कड़ी करवाई किए जाने का निर्देश दिया। बाढ़ प्रबंधन को लेकर उन्होंने कहा की बाढ़ से बचाव के लिए अक्टूबर माह में ही तैयारिया प्रारंभ की जाए। कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा के दौरान उन्होंने मंडल में गैंगस्टर, भूमाफिया को चिन्हित करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि वन माफियाओं को चिन्हित किया जाए तथा तथा कड़ी कार्रवाई की जाए। आयुक्त ने कहा कि आगामी त्योहार नवरात्रि एवं अन्य त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्वक संपन्न कार्य जाने हेतु सभी तैयारी कर ली जाए। रामलीला स्थल, पूजा पंडाल स्थल, विसर्जन स्थल का एसडीएम, सीओ द्वारा निरीक्षण कर लिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने अभियान चलाकर आतिशबाजी की दुकानों का लाइसेंस चेक किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की मंडल में कही भी अवैध पटाखों की दुकान संचालित ना हो,यह सुनिश्चित किया जाए। कर करेतर की समीक्षा के दौरान उन्होंने राजस्व वसूली के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रवर्तन कार्य में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीआईजी महोदय देवीपाटन मंडल अमरेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त प्रदीप कुमार यादव, जिलाधिकारी अरविंद सिंह, जिलाधिकारी गोंडा नेहा शर्मा, जिलाधिकारी बहराइच मोनिका रानी, जिलाधिकारी श्रावस्ती कृतिका शर्मा, देवीपाटन मंडल के सभी जिला के पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, विभिन्न विभागों के मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।