बदलता स्वरूप अयोध्या। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन राष्ट्रीय कवि संगम सुल्तानपुर द्वारा पूर्व विधायक स्वर्गीय मथुरा प्रसाद तिवारी मिल्कीपुर अयोध्या की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित किया जायेगा। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के आयोजक कर्मराज शर्मा तुकांत व संयोजन पुष्कर सुल्तानपुर के द्वारा किया जायेगा। जिसमे विशेष आमंत्रण मनीष तिवारी व मनोज तिवारी का किया गया है। मुख्य अतिथि महेश चंद्र मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि संगम गुजरात रहेंगे। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन दिनांक 17 अक्टूबर 2023 को समय 1:00 बजे राम मिलन सालिकराम ज्ञानोदय इंटर कॉलेज बंदीराय सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश में होगा।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal