अयाेध्या श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने साेमवार काे कारसेवकपुरम में प्रेसवार्ता के दाैरान कहा कि आगामी 22 मार्च से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हाे रहा है। जाे 30 मार्च तक चलेगा। 30 मार्च को ही चैत्र रामनवमी अर्थात भगवान राम का जन्माेत्सव है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस बार चैत्र नवरात्रि पर नये ढंग से नाै दिनाें तक आनंदाेत्सव मनाने का संकल्प लिया है। पिछले दाे वर्ष का चैत्र नवरात्रि काेराेना काल में चला गया, जिसके कारण भव्यता से काेई उत्सव नही मना पाए। लेकिन इस बार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने चैत्र नवरात्रि पर 9 दिनों तक बड़े ही भव्यता से उत्सव मनाने का फैसला किया है। खेलकूद जाे ओलंपिक का हिस्सा है। उसे इस बार इसमें शामिल किया गया है।
अवध क्षेत्र के नये उभरते कथाव्यास, कवि, भजन गायक, युवकाें की दाैड़, साइकिल रेस, तैराकी ऐसे भिन्न प्रकार के आयाेजनाें किए गए हैं, जिससे अवध क्षेत्र के नये उभरते कलाकारों को एक अच्छा प्लेटफार्म व मंच मिल सके। कार्यक्रमों के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रीरामजन्म महाेत्सव समिति का गठन किया है। इस समिति में महंत गिरीशपति त्रिपाठी, महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, आशीष मिश्रा, एडवोकेट सत्येंद्र गुप्ता, डॉ. अनिल मिश्रा, गाेपालजी, सुमधुर समेत सात लाेगाें की टीम है। जाे कार्यक्रम काे अच्छे से अच्छा करने में लगी है। कार्यक्रम के लिए स्थान निर्धारित है। इनमें से अधिकांश कार्यक्रम रामपैड़ी और भजन संध्या स्थल पर हाेंगे। प्रतिदिन याेगासन, मानस पाठ, संगीत व कवि सम्मेलन आदि का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि रामजन्माेत्सव के अवसर पर राज्य स्तरीय सात दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित है, जिसमें 21 किमी. साइकिल रेस, 21 किमी. मैराथन दाैड़, खाे-खाे, कबड्डी, वॉलीबाल, मलखंभ, आत्या-पात्या, दंगल एवं नाैकायन काे शामिल किया गया है। इसमें अवध क्षेत्र अर्थात 84 काेसी परिक्रमा के अंदर रहने वाले लाेग भाग ले सकते हैं।
अब तक तीन हजार लाेग प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। प्रतिदिन तीन साै से चार साै लाेग प्रतियोगिता में शामिल हाेंगे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। महिला/पुरूष की 21 किमी. साइकिल दाैड़ प्रतियाेगिता 22 मार्च को भजन संध्या स्थल से सुबह 6 बजे प्रारंभ होगी। ताे वहीं महिला/पुरूष मैराथन भी 22 मार्च को भजन संध्या स्थल से सुबह 6 बजे है। इसी प्रकार महिला/पुरुष खाे-खाे प्रतियोगिता 22, 23 मार्च को सायं 4 बजे भजन संध्या स्थल पर है। इसी तरह महिला/पुरूष तलवारबाजी प्रतियोगिता भी 22-23 मार्च काे प्रात: 7 बजे भजन संध्या स्थल पर हाेगी। वहीं 24, 25 मार्च काे महिला/पुरूष कबड्डी और आत्या-पात्या प्रतियोगिता प्रात: 7 बजे भजन संध्या स्थल पर है। 26 मार्च काे अपरांह 3 बजे सरयू नदी में नाैकायन प्रतियोगिता तथा 26-27 मार्च महिला/पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता भजन संध्या स्थल पर सुबह 7 बजे हाेगा। मल्लखंब प्रतियोगिता 26, 27 मार्च काे भजन संध्या स्थल पर सुबह 7 बजे हाेगी। 28 मार्च काे महिला/पुरूष दंगल 5 भार वर्ग में सुबह 7 बजे रामपैड़ी पर हाेगा। सभी प्रतिभागियों के रूकने व भाेजन आदि की व्यवस्था नि:शुल्क की गई है। उन्होंने कहा कि रामनवमी मेले का समय है।
तीन-चार दिन अयाेध्या में मेलार्थियों की काफी भीड़ रहेगी। प्रतियोगिता से मेलार्थियों काे किसी भी प्रकार की दिक्कत न हाे। इसका विशेष ख्याल रखा गया है। प्रेसवार्ता में गाेपाल जी, महंत गिरीशपति त्रिपाठी, शरद शर्मा आदि शामिल रहे।