बदलता स्वरूप गोंडा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति 2.0 का 6 दिवसीय प्रशिक्षण बेलसर स्थित महाराजा देवी बक्श सिंह इण्टर कालेज में पिछले तीन दिनों से चल रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं तथा बालिकाओं में जन जागरूकता पैदा करना, उनको स्वावलंबी बनाना, उनके प्रति हिंसा करने वाले लोगों की पहचान उजागर करना, उन्हें सुरक्षित प्रवेश की अनुभूति कराना आदि मुद्दों पर जागरूक करना है। प्रशिक्षण के पहले तीन दिनों तक महिला समानता सम्मान एवं सुरक्षा जेंडर भेदभाव, महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा एवं महिलाओं के संवैधानिक अधिकार, मौलिक अधिकार, महिलाओं को पुलिस थाने में अधिकार, महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ प्रमुख कानून घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न निवारण प्रतिषेध एवं प्रतितोष अधिनियम 2013 के साथ-साथ महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण आत्मरक्षा हेतु आक्रमण एवम प्रहार के तरीके सिखाए गए। सामाजिक सुरक्षा हेतु सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में बताया गया। आगे के तीन दिनों में उद्यमिता विकास पर प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण का लाभ 150 महिलाएं लें रही हैं। इनको विभाजित करके कुल पांच बैचों में इनका प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई विभाग द्वारा यूपीकान को कार्यदाई संस्था के रूप में नामित किया गया है। गोंडा जनपद के यूपीकॉन प्रतिनिधि सुरेश चौधरी द्वारा यह प्रशिक्षण कराया जा रहा है।
जिसमें विद्यालय प्राचार्य एवम पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह अपना पूर्ण सहयोग देकर प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान कर रहें हैं। जिसके लिए यूपीकॉन के प्रतिनिधि सुरेश चौधरी ने प्राचार्य जी का आभार व्यक्त किया। इस प्रशिक्षण में कविता कनौजिया, लक्ष्मी गौतम, सीमा सिंह, खुशबू सिंह, सोनी सिंह, विजय प्रताप चौधरी, विवेक कनौजिया उर्फ विक्की, रमेश आदि ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपना योगदान दे रहे है। शुक्रवार को सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं पर चर्चा हुई जिसमें अजीत सिंह, लाल बहादुर श्रीवास्तव ने गेस्ट ट्रेनर के रूप में महिलाओ को सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी दी।