बदलता स्वरूप अयोध्या। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर आगामी 10 अक्टूबर 2023 समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि है। नेताजी ने एक शानदार समाजवादी पार्टी जैसे दल की स्थापना 1992 में किया। जिसके हम सारे लोग कार्यकर्ता हैं। नेताजी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चार बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनी एवं हिंदुस्तान की भी सरकार नेताजी के नेतृत्व में बनी थी। जिसमें नेताजी रक्षा मंत्री, बेनी प्रसाद वर्मा संचार मंत्री, जनेश्वर मिश्र पेट्रोलियम मंत्री एवं विदेश मंत्री बने थे। मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal