बदलता स्वरूप श्रावस्ती। देश के प्रधानमंत्री द्वारा नई संसद में पास कराए गए ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में देश के प्रधानमंत्री को सर्वसम्मति से धन्यवाद एवं आभार प्रस्ताव पारित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि ’’नारी शक्ति वंदन’’ अधिनियम को लागू करने महिलाओं के नेतृत्व में विकास को अभूतपूर्व गति मिलेगी। नारी शक्ति बिल विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगा। जिसके लिए हम सब मिलकर हृदय से देश के प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते है। इस अवसर पर सदस्य जिला पंचायत कामेश्वर प्रसाद, अजय तिवारी, हरीश गांधी, रामराज, अमरेश वर्मा, माया देवी, मीरा, कितमुन्निशा, अशोक यादव, मीरा देवी, गायत्री देवी, मलहू राम राजभर सहित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal