बदलता स्वरूप अयोध्या। श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेश महाराज ने राम की पैड़ी में अश्लीलता परोसने पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राम की पैड़ी और सरयू नदी में मां सरयू का पावन जल प्रवाहित होता है। यहां पर किसी भी कीमत पर अश्लील डांस या अश्लील गाना नहीं बजना चाहिए। उन्होंने कहा कि आए दिन कोई राम की पैड़ी में बाइक चलाता है तो कोई रील बनाने के चक्कर में असलील नृत्य करता है। इसके साथ ही यहां का फोटो व वीडियो लगाकर अश्लील गाने बजाए जाते हैं। उन्होंने शासन प्रशासन से मांग किया है कि राम की पैड़ी और सरयू नदी में किसी भी प्रकार से कोई अश्लीलता परोसता व कोई गलत कृत्य करता है तो उस पर विधिक कार्यवाही करें, ताकि अयोध्या की मान मर्यादा बनी रहे। श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्ममार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेश महाराज ने कहा कि अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी है। यहां के कण कण में भगवान राम बसे हैं। देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु आस्था के चलते अयोध्या दर्शन पूजन हेतु आते हैं। ऐसे में यदि कोई यहां पर असलील डांस व गाना बजाता है, उस पर सख्त कार्यवाही की जाए, ताकि इस तरह की पुनरावृत्ति फिर न हो सके। ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी गगन देव शरण महाराज ने कहा कि राम की पैड़ी के आसपास कैमरा लगाकर इसकी मॉनीटरिंग की जाए। अगर कोई अश्लील गाना बजाकर अश्लील डांस करें तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal