डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि आज, सपा कार्यालय पर होगा कार्यक्रम

बदलता स्वरूप अयोध्या। 12 अक्टूबर 2023 को समाजवादी चिंतक विचारक समाजवादी पुरोधा डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर मनाई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव करेंगे। उक्त जानकारी सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने देते हुए कहा कि कल सर्वप्रथम फैजाबाद चौक में सुबह 9:00 बजे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी के मूर्ति पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी के साथ माल्यार्पण किया जाएगा। उसके बाद डॉ राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी नाका फैज़ाबाद के कैंपस में 10.30 बजे माल्यार्पण किया जाएगा। उसके बाद गुलाब बाड़ी कार्यालय लोहिया भवन फैजाबाद अयोध्या पर 12 बजे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी के पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य एवं समस्त विंगो के पदाधिकारी व सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।