आज प्रेस क्लब अयोध्या में भारतीय मजदूर संघ अयोध्या जिला का अधिवेशन सम्पन्न हुआ !

अयोध्या – अधिवेशन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश श्रीवास्तव जी ने की ! अधिवेशन में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री आलोक सिंह रोहित, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री विशेश्वर राय जी, प्रदेश संगठन मन्त्री श्री राम निवास सिंह जी, भारतीय मजदूर संघ अवध प्रान्त मन्त्री श्री राय प्रदीप चन्द्र जी एवं विभाग प्रमुख श्री जय प्रकाश सिंह जी उपस्थित रहे ! अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ अयोध्या से सम्बद्ध विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में वर्तमान जिला कार्यकारिणी को भंग करके नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया !
नई कार्यकारिणी में संरक्षक श्री सत्य प्रकाश श्रीवास्तव जी, अध्यक्ष श्री अंबरीश सिंह जी, उपाध्यक्ष श्री मुकेश पाण्डेय जी, श्री जितेंद्र प्रताप सिंह जी , श्रीमती खुक्कू चौधरी जी, मन्त्री श्री सुजीत कुमार पाण्डेय जी, सह मन्त्री श्री जी एन पाण्डेय जी, संगठन मन्त्री श्री राम प्रकाश कनौजिया, श्री शुभम सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री विवेक जायसवाल एवं सह मन्त्री श्री आशीष श्रीवास्तव को चुना गया!