बालपुर की अनल तिवारी पहुंची क्वीन ऑफ़ द वर्ल्ड इंडिया माडलिंग प्रतियोगिता में

गोण्डा। क्वीन ऑफ द वर्ल्ड मॉडलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने गईं बालपुर गोंडा की अनल तिवारी। क्वीन ऑफ़ द वर्ल्ड इंडिया माडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर के द पैलेस में 14 अक्टूबर से शुरू हो गया है जो 17 अक्टूबर तक आयोजित होगी। जिसमे तमाम राज्यो की मॉडल्स हिस्सा लेंगी फिर सारे फाइनालायिस्ट 18 अक्टूबर को जयपुर से दिल्ली के द होटल ललित के लिए रवाना होंगे। 19 अक्टूबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में क्वीन ऑफ द वर्ल्ड इंडिया का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा जिसमें नेहा धूपिया, भूमि पेडणेकर आदि महान हस्तियां निर्णायक मंडल में होंगी। इनके द्वारा विजेताओं का चयन होगा जिसे क्वीन ऑफ द वर्ल्ड का किताब दिया जाएगा। जो आगामी यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका में आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। इस उपलब्धि पर अनल तिवारी की माता पुष्पा देवी, पिता महेश चंद्र तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी एम अरुन्मौली समेत स्थानीय लोगों ने विजई होने की शुभकामनाएं दी।