बदलता स्वरूप बस्ती। संगठन को गतिशील बनाने के क्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन इकाई सिकंदरपुर बाजार, हैदराबाद बाजार, रायपुर बाजार, बस्ती का संयुक्त रूप से पुनर्गठन किया। उमेश कुमार मद्धेशिया मुख्य संरक्षक, सीताराम गुप्ता संरक्षक, एजाज अहमद संरक्षक, लवकुश मोदनवाल (काका) अध्यक्ष, जगदीश प्रसाद गुप्ता महामंत्री संगठन, राजू गुप्ता महामंत्री, अरविंद गुप्ता कोषाध्यक्ष, परमानंद गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सूर्य लाल गुप्ता उपाध्यक्ष, लतीफ उपाध्यक्ष, प्रेम कुमार साहू उपाध्यक्ष, वीरेंद्र भारती उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार कश्यप उपाध्यक्ष, शिवपूजन मंत्री, संजय गुप्ता जी मंत्री16- श्री मंगल प्रसाद गुप्ता मंत्री, प्रमोद कुमार कैटर्स मंत्री, अमर कश्यप मंत्री, अरविंद सोनी संगठन मंत्री, विवेक गुप्ता संगठन मंत्री, विनायक जायसवाल संगठन मंत्री, मुकेश गुप्ता मीडिया प्रभारी सहित 51 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया गया है। बलराम गुप्ता जिला मंत्री व हरिराम सोनी को जिला संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यापारी एकता पर बल दिया एवं व्यापारियों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ने का ऐलान किया।

बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि पदाधिकारी राधेश्याम जयसवाल, माता प्रसाद कसौधन, रामरक्षा वर्मा, सोनू कसौधन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे। लवकुश मोदनवाल काका को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सिकंदरपुर बाजार हैदराबाद बाजार रायपुर बाजार का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।