नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाए कार्यकर्ता- प्रदीप सिंह

बदलता स्वरूप बलरामपुर। बुधवार को विधानसभा तुलसीपुर मंडल महाराजगंज में वोटर चेतना महाभियान के निमित्त आयोजित मंडल कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से नव मतदाताओं को वोटर लिस्ट से जोड़ने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को फार्म 6 भरने और अभियान से सम्बन्धित अन्य विषयों की जानकारी देते हुए कहा सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में लगकर बूथ स्तर पर नव मतदाताओं को वोटर लिस्ट में शामिल कराना है चुनाव आयोग द्वारा तिथियाँ तय कर दी गई है। इन्ही तिथियों में अपने बी एल ओ के पास फार्म भर कर जमा करे। उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता डॉक्टर हुकुम सिंह, व मंडल पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।