बदलता स्वरूप बलरामपुर। विधानसभा तुलसीपुर के शिवपुरा स्थिति राम लाल मोहन लाल इंटर कालेज में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बहराइच मंजू सिंह ने उपस्थित मातृ शक्ति को सम्बोधित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए आभार जताया और कहा कि विपक्षी पार्टियों ने महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक ही समझा वही भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को प्रतिनिधित्व का मौका देकर उन्हें सशक्त करने का कार्य किया है इस अधिनियम लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की और अधिक भागीदारी सुनिश्चित होगी तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया है पूर्ववर्ती सरकारों में महिलाओं के लिए चलाए जा रहे अधिकांश कार्यक्रम कागजों पर चलते थे मोदी और योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में लड़कियां अपने आप को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही है तमाम योजनाओं में महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है प्रधानमंत्री आवास हो या मुख्यमंत्री आवास वो महिलाओं के नाम पर दिया जा रहा है। आज नारियां अबला नहीं है । कार्यक्रम में विधान परिषद् सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी ने उपस्थित महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जानकारी दी और उन्हें समाज के मुख्यधारा में आकर नेतृत्व करने का आवाहन किया ।
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि बहराइच जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, विधान परिषद सदस्य डा प्रज्ञा त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, ओम प्रकाश शुक्ला, जन्मेजय सिंह, शिव प्रसाद यादव, महंत राम, अवधेश तिवारी, महिलाए व स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal