सीबीएसई क्लस्टर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स गोंडा का जलवा

बदलता स्वरूप गोंडा। 24 से 27 अक्टूबर तक बनारस के सनबीम स्कूल में आयोजित हुई। ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोंडा के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के खिलाड़ियों ने परचम लहराते हुए राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई, साथ ही साथ कई पदक अर्जित कर जनपद गोंडा व विद्यालय का नाम बनारस में रोशन किया। विद्यालय की बालिका नित्या सिंह ने डीपीएस गया, लखनऊ पब्लिक स्कूल, सनबीम बनारस, की छात्रा को परास्त कर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई व अंश सिंह ने आर्मी पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल के खिलाडी को भारी अंकों से पीछे कर अपनी जगह राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु बनाई, वहीं आस्तिक तिवारी ने चार विद्यालय के खिलाडी को परास्त कर कांस्य पदक अर्जित किया, उत्कर्ष ने चार विद्यालयों के खिलाड़ी को परास्त कर कांस्य पदक जीता तो अदिति सिंह, अमन कुमार ने भी कांस्य पदक अर्जित कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से विद्यालय की प्रबंधक सुजैन दत्ता सचिव सुमित दत्ता, विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ परमिंदर संधू ने बच्चों की उपलब्धियां पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को खेल क्षेत्र में भी बढ़ावा देने का है, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण यह विद्यालय के बच्चे हैं, जो आगामी दिसंबर में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभा कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता से लौटने पर विजेताओं का सम्मान किया जाएगा। उपलब्धि पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया, टीम कोच प्रत्यूष राज व गौरव उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।