बदलता स्वरूप बलरामपुर। 51 वीं यू पी बटालियन एन सी सी बलरामपुर के तत्वावधान में बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय सिरसिया श्रावस्ती में चल रहे आल इंडिया यू पी ट्रैक -2nd के चौथे दिन केडेटों ने सोनपथरी नाले का भ्रमण किया। इस दौरान केडेटों ने वनदेवी मंदिर के साथ साथ प्राकृतिक नज़ारों का आनंद लिया। वहीं जिलाधिकारी श्रावस्ती ने केडेटों को राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाया।
शुक्रवार को बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर व कैम्प कमांडेंट कर्नल अरविन्द प्रताप सिंह पटवाल के निर्देशन में राप्ती ग्रुप के कैडेट्स ने सोनपथरी के प्राकृतिक जंगलों के बारे में विधिवत जानकारी प्राप्त की। कैम्प में केडेटों को प्रोत्साहित करने पहुँची श्रावस्ती जिले की जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने केडेटों को राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाते हुए उन्हें अपना कार्य पूरी ईमानदारी, कर्तब्यनिष्ठा व पूरे मनोयोग से करने की सलाह दी। राप्ती ग्रुप में जम्मू कश्मीर व लद्दाख निदेशालय के 101 कैडेट्स थर्ड ऑफिसर मुश्ताक अहमद, थर्ड ऑफिसर अल्ताफ मीर ,थर्ड ऑफिसर दुर्जय , सूबेदार बहादुर सिंह व हवलदार अमर जंग गाले की अगुवाई में कैडेट्स बनवारी देवी महाविद्यालय से तकिया चौकी होते हुए सोनपथरी नाला पहुचें। कैम्प कमांडेंट कर्नल पटवाल ने केडेटों को अवगत कराते हुए बताया कि आस्था व ओज की धरती सोनपथरी सौंदर्यं की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है इस क्षेत्र का भ्रमण करते हुए जो आध्यात्मिक अनूभूति होती है वह अपने आप में अद्भूत है। पर्यटन की दृष्टि से भी यह भूभाग महत्वपूर्ण है यहां का भ्रमण श्रेष्ठ एंव सन्तोष प्रदान करने वाला है। यह क्षेत्र अपने आप में असीम प्राकृतिक सौदर्य समेटे हुए बरबस अपनी ओर आकर्षित करता है।
धर्म दर्शन और अध्यात्म के साधक यहां आकर मनोशांति प्राप्त करते है। यहां वन देवी का प्राचीन मदिरं भी स्थित है। जिसके दर्शन बड़े ही फलदायी माने जाते है। वन देवी मंदिर के पास स्थित आश्रम के पास बहनें वाली नदी जिसे पापनाशिनी गंगा के नाम से पुकारा जाता है।लोग इसमें स्नान कर पुण्य के भागी बनतें है। सोनपथरी का आश्रम सदियों से आस्था व भक्ति का अलौकिक संगम रहा है। कैडेटों ने सोनपथरी के अलौकिक व प्राकृतिक नज़ारों का भरपूर आनंद लिया।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal