जन-जन के विकास के लिए देश एवं प्रदेश सरकार है प्रतिबद्ध-अध्यक्ष जिला पंचायत
बदलता स्वरूप श्रावस्ती। प्रदेश के मंत्री मत्स्य विभाग, डा0 संजय कुमार निषाद एक दिवसीय भ्रमण हेतु जनपद के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचें। तत्पश्चात् अमन अपार्टमेंट में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचने पर अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा ने अगुवानी कर स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने मत्स्य पालकों को प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सामूहिक मछुआ दुर्घटना बीमा, निषादराज बोट सब्सिडी योजना एवं मछुआ कल्याण कोष योजना से सम्बन्धित लाभार्थियों को अनुदान प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के अगुवाई में मछुआ समाज का कल्याण हुआ है। आगे भी निरंतर उत्थान हेतु सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में मछुआ समाज कल्याण हेतु अलग से बजट तैयार हुआ और मछुआ समाज का हक और अधिकार उनके घर तक पहुंच सकें, इसके लिए मत्स्य विभाग के माध्यम से उनको लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि जन-जन के विकास के लिए देश एवं प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है, इसलिए पात्रजनों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, ताकि पात्रों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए सरकार द्वारा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य पालकों के लिए प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का संचालन कर लाभान्वित किया जा रहा है। जिसका लाभ उठाकर मत्स्य पालन के क्षेत्र में नये आयाम प्राप्त कर सकते है।
इस अवसर पर प्रदेश महिला अध्यक्ष जनक नन्दनी, जिलाध्यक्ष श्रावस्ती रामनरेश निषाद, जिलाध्यक्ष बलरामपुर, जिलाध्यक्ष बहराइच, पंकज मिश्रा सहित निषाद समाज पार्टी के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal