दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

गोण्डा। दहेज हत्या के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना इटियाथोक धारा जेल भेजा गया। थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त अवधेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अभियुक्त ने अपने परिजनों के साथ मिलकर वादिनी की पुत्री को दहेज के लिए प्रताडित करते हुए जान से मार दिया था।