जन जागरुकता का दिया गया संदेश, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
बदलता स्वरूप गोंडा। उड़ान एकेडमी व गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में क्रेयॉन्स स्कूल में दीपउत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उड़ान एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, घूमर, डांडिया, योद्धा बन गई मैं, स्वच्छ भारत मिशन व मेरे घर राम आए हैं, कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति की गई। जिसमें प्रतिता, अंशिका, अदविका, प्रनिका, अनिका, वर्णिका, अनन्या, नेहा, अर्पिता, मान्यता, आरुषि, अदिति, मानवी, आराध्या, पीहू, अन्य, स्वास्तिक राज, कार्तिकेय, आदर्श आदि का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा, महिलाओं ने जुंबा के माध्यम से शारीरिक फिटनेस की प्रस्तुति का प्रदर्शन किया। सम्मान समारोह के आयोजन में अच्छे कार्यों व कानून व्यवस्था हेतु अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज को प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। तो वहीं चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ ओ.एन. पाण्डेय को संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में सुधा जायसवाल को सम्मानित किया गया।
ताइक्वांडो में इस वर्ष श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अंशसिंह, अदिति सिंह, नित्या सिंह, मो खालिद, सार्थक, आस्तिक, आयुष राजभर, अमन कुमार, अंशिका मौर्य, निष्ठा द्विवेदी, श्रेया सिंह को सम्मानित किया गया। जिन्होंने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग किया। आत्मरक्षा के जागरूकता हेतु ताइक्वांडो प्रशिक्षक देवेंद्र शर्मा, संदीपचौहान, अजय, अरुण चंद्र नागर को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अपर पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि दीप उत्सव के माध्यम से अंधेरे को प्रकाश से हटाने का प्रयास व साथ ही साथ प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जो कि काफी सराहनीय प्रयास है, जिससे लोगों का मनोबल तो बढ़ा, साथ ही साथ प्रस्तुति को देखकर उनके अंदर कुछ अलग कर दिखाने की क्षमता भी बलवती हुई। डॉ ओ. एन पांडेय ने भी आयोजन की सराहना की व विजेताओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की आयोजिका आयुषी राज ने बताया कि इसका कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले की प्रतिभाओ का सम्मान व आज के छात्र-छात्राओं को भारत की संस्कृति से जोड़ने का था, जिसकी प्रस्तुति बच्चों द्वारा विभिन्न प्रस्तुति कर दिखाई। ताइक्वांडो सचिव प्रत्यूष राज उड़ान अकादमी की निर्देशिका आयुषी राज ने हरियाली का प्रतीक पुष्प गमला देकर सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त अवसर पर कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य व कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा पाण्डेय द्वारा किया गया।