बदलता स्वरूप अयोध्या। श्री अयोध्या तीर्थ धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दिया है, क्योंकि टेढ़ी बाजार चौराहे का नाम निषाद राज चौराहा किया गया था। पुनः इसी क्रम में गुरु वशिष्ठ जी चौराहा रखा गया है। वहीं बृहस्पति भी है जो अपने नाम को सार्थक करता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज ने बताया कि बृहस्पति कुण्ड का अपना पौराणिक महत्त्व है, जो शासन प्रशासन की उपेक्षा के चलते जीर्णशीर्ण अवस्था मे है। इस कुण्ड में नहाने से बहुत से मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं और दोष दूर हो जाते हैं। अध्यक्ष राजेश महाराज ने यह माँग किया कि अयोध्या के विकास और विस्तार की तरफ बढ़ रही हैं, यहाँ पर काफी संख्या में पर्यटक आते हैं, जो विभिन्न कुंडों में स्नान करने के बाद ही पूजन अर्चन करते है। सम्पूर्ण अयोध्या में समस्त कुंडों का भी देख रेख हो।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal