यम द्वितीया पर कायस्थ समाज द्वारा किया गया भंडारा

बदलता स्वरूप गोंडा। आज यम द्वितीया के दिन कायस्थ समाज के लोगों ने अपने कुलदेवता भगवान श्री चित्रगुप्त जी व कलम दवात की पूजा अर्चना विधि विधान से कर हवन भी किया। साथ ही भजन कीर्तन एवं आरती “जय चित्रगुप्त यमेश तव शरणागतम शरणागतम” व भगवान श्री चित्रगुप्त की स्तुति की। भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य आरती व विशाल भंडारे का आयेजन किया गया। सभी समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि भगवान श्री चित्रगुप्त यमराज के दरबार में सभी प्राणीयों के पाप पूण्य का लेखा जोखा रखते हैं। यमद्वितीया के दिन कायस्थ समाज के लोग कलम दवात की पूजा के साथ अपने कुल देवता भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना करते हैं। इसी उपलक्ष्य में गुरु नानक चौराहे पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव गप्पू भैया, उपाध्यक्ष आलोक सिन्हा, पंकज सिन्हा, अश्विनी श्रीवास्तव गुरुजी, हर्षवर्धन, अनिल श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। सभी समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि भगवान श्री चित्रगुप्त यमराज के दरबार में सभी प्राणीयों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखते हैं। डॉ. अभय, अनुज, गगन, अमन दीप, रविंद्र श्रीवास्तव, बृजेश, पवन, तरुण का भंडारे के सफल आयोजन में भूमिका सराहनीय रही।