सहस्त्रबाहु के जन्मोत्सव समारोह पर संपन्न हुआ भंडारा

बदलता स्वरूप लखनऊ। कार्तिक मास की सप्तमी हर वर्ष की भांति भगवान सह्स्त्रबाहुअर्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से श्री अजोध्या प्रसाद जायसवाल ट्रस्ट मंदिर प्रांगण में मनाया गया। इस अवसर पर 11:30 पर हवन पूजन-अर्चन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ एवं आरती कर सभी उपस्थित बंधुओं को प्रसाद वितरण किया गया एवं भण्डारा कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से श्री अजोध्या प्रसाद जायसवाल ट्रस्ट एवं जायसवाल समाज लखनऊ के अध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, मंत्री व मैनेजिंग ट्रस्टी सर्वेश कुमार जायसवाल, ट्रस्टी राजेश जायसवाल, राम शंकर जायसवाल, कपूरथला, आलोक जायसवाल, अनीता जायसवाल, रेखा जायसवाल, अनीता नीतू जायसवाल, निशा जायसवाल, नवीन विलियम जायसवाल, मंजू जायसवाल, अमलेश जायसवाल, अरविन्द कुमार जायसवाल सीए, सचिन जायसवाल, सुनील जायसवाल, समीर जायसवाल, मुकेश जायसवाल व गोरखपुर से देवरिया से पधारे मेहमानों ने भी शिरकत की व पूजन अर्चन कार्यक्रम के साथ प्रसाद व भण्डारा प्रसाद का पुण्य लाभ अर्जित किया। अध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल ने सह्स्त्रबाहु अर्जुन भगवान की गरिमा पर कई टिप्पणी कर उनकी उपयोगिता पर सभी का ध्यानाकर्षण कर सभी से अपने घर के मन्दिर मे राजराजेश्वर भगवान सह्स्त्रबाहुअर्जुन की मूर्ति अवश्य रख पूजन करने पर बल दिया।