आम आदमी की आवाज को दबाने की हो रही कोशिश-अनिल प्रजापति
बदलता स्वरूप अयोध्या। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के हर जनपद में घर-घर दस्तक देकर पर्चे बांट रही है। इन पर्चों में संजय सिंह की गिरफ्तारी का सच बताने का प्रयास किया गया है। गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में अभियान चलाकर प्रथम चरण में 25 लाख घरों में दस्तक देगी। अभियान के तहत कार्यकता हर घर पहुंच कर अपने सांसद व उ .प्र.प्रभारी संजय सिंह की ईडी द्बारा की गयी अवैध गिरफ्तारी का काला सच उजागर कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में घर-घर दस्तक दी। घर में मौजूद लोगों को दो पेज का दस्तावेज देकर बताया गया कि केंद्र सरकार के इशारे पर की गयी है। पर्चे में नारा दिया गया है कि मरना मंजूर है पर डरना नहीं। मतलब साफ है कि पार्टी नेता, कार्यकता अब दबने व डरने वाले नहीं है। वह संजय सिंह की लड़ाई को आर-पार ले जाना चाहते हैं। पर्चा बांट रहे कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए प्रदेश प्रवक्ता व अयोध्या जिला प्रभारी संजीव निगम ने जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति के नेतृत्व में कई टुकड़ियों का गठन किया है जो अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर दस्तक दे रही हैं। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता व अयोध्या जिला प्रभारी संजीव निगम ने बताया कि संजय सिंह आम आदमी की आवाज, पटरी-रेहड़ी, दुकानदारों, पिछड़ों-दलितों की आवाज को संसद में उठा रहे थे तो उन्हें संसद से निलंबित किया गया। जब उन्होंने किसानों के संघर्ष की आवाज उठाई तो उन्हें ईडी का डर दिखाया गया। लेकिन संजय सिंह तब और हमलावर हो गये और उन्होने प्रधानमंत्री और अडानी के भ्रष्टाचार का सच उजागर करना शुरू कर दिया। कहा गया कि संजय सिंह ने जब केंद्र सरकार और उप्र सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करना शुरू किया तो संजय सिंह को जेल भेजने की साजिश रची गयी l इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि संजय सिंह ने राजनीति का स्वच्छ चेहरा बनने की कोशिश की और काले कारनामों से दूर रहे। कोरोना काल में आम आदमी के लिए संघर्ष करना हो चाहे सबके लिए आगे आकर लड़ना हो, सबमें संजय सिंह सबसे आगे खड़े रहे। उन्होंने कहा कि संजय सिंह ने किसान बिल पर मोदी सरकार को घेरा । अडानी की लूट का पर्दाफाश किया।
केंद्र सकरार के भ्रष्ट व संगीन अपराधों का खुलासा करते हुए मोदी-अडानी गठजोड़ के जरिये देश को लूटने की साजिशों का बुलंद आवाज में विरोध किया जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने आगे कहा कि संजय सिंह की इन्हीं सब नीतियों और केजरीवाल सरकार के माडल के प्रति लोगों का रुझान बढ़ते देख मोदी सरकार ने अपने दोनों नुमाइंदों ईडी और सीबीआई के जरिये पहले सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को जेल में डाला और शराब नीति के झूठे बवंडर में सबको घेरने की कोशिश कर आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची। इसी में संजय सिंह को भी घेरा गया। दिलचस्प यह है कि आज तक ईडी और सीबीआई एक भी सुबूत पेश नहीं कर सकी है। जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि आज हम सबने पर्चो को बांट कर देश को जागरूक करने का काम किया है। ताकि देश की जनता को सच पता चल सके। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के पार्षद व युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सुफियान व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहित महाराज ,जिला महासचिव सुनील मौर्य,जिला उपाध्यक्ष संदीप पटेल व शारजाह मास्टर,संतोष कोरी व मोहम्मद शकील मौजूद रहे।