जनपद में बने 9 रैन बसेरा में गैस हीटर की होगी व्यवस्था

डीएम के आदेश पर शीत लहर से जरूरतमंदों को राहत देने के लिए किए गए विशेष इंतजाम

बदलता स्वरूप गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के आदेश पर जनपद में शीत लहर के मद्देनजर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जरूरतमंदों को राहत देने के लिए 09 रैन बसेरा स्थापित किए गए हैं। पहली बार इन रैन बसेरों में गैस हीटर की व्यवस्था की जाएगी। खास बात यह है कि इस बार सभी रैन बसेरों की जियो टैगिंग भी की जाएगी। आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि नौ रैन बसेरा को क्रियाशील किया गया है। यहां, अलाव की व्यवस्थाएं की गई हैं। गैस अलाव भी लगाए जा रहे हैं। इन जगहों पर नेकी की दीवार भी स्थापित की जाएगी। यहां लोग जरूरतमंदों को घरों की निष्प्रयोज्य वस्तुएं दे सकेंगे। कम्बल वितरण जैसी व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके अतिरिक्त राशन वितरण स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी जिम्मेदार अधिकारियों के ओर से निरंतर इन रैन बसेरों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इन नौ स्थानों पर बने हैं रैन बसेरा
गोण्डा सदर- जिला अस्पताल गोण्डा, जिला महिला अस्पताल गोण्डा, आश्रय स्थल डूडा और बस स्टेशन गोण्डा।
करनैलगंज- पी.डब्ल्यू.डी डाक बंगला करनैलगंज, धर्मशाला भौरीगंज रोड परसपुर और नगर पंचायत परिसर कटरा बाजार। मनकापुर-नगर पंचायत सभागार मनकापुर। तरबगंज-नगर पालिका परिषद नवाबगंज धोबीघाट।