बलरामपुर। डीएम डॉ महेंद्र कुमार द्वारा नगर पालिका दफ्तर का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने नगरपालिका के विभिन्न पटलो के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने दफ्तर की हालत पर नाराजगी जताई,दफ्तर में फर्श बनाए जाने, रंग-रोवन कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पटलों पर पटल सहायक का नाम एवं कार्य का विवरण हो। उन्होंने अटेंडेंस रजिस्टर का निरीक्षण किया। रोस्टर रजिस्टर के निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने का विवरण प्राप्त किया। प्रशासक एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर को नगर पालिका में साफ सफाई की विशेष व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक/प्रभारी अधिकारी नगर पालिका डॉ ज्योति गौतम व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal