बदलता स्वरूप बहराइच। अखिल विश्व हिंदू एकता मंच, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र की सहमति से प्रतीश कुमार शुक्ल, निवासी- बक्शीपुरा, बहराइच को जिला उपाध्यक्ष पद, परितोष कुमार पाठक, निवासी तेंदुवा कबीर को ब्लॉक अध्यक्ष- विशेश्वरगंज के पद, सुनील कुमार शुक्ल, निवासी बक्शीपुरा बहराइच को नगर अध्यक्ष-बहराइच पद के अति महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र दुबे के द्वारा मनोनयन पत्र देकर दी गई।
अखिल विश्व हिंदू एकता मंच,जनपद- बहराइच में तीनों तेज तर्रार समाज सेवकों को पद की जिम्मेदारी दिए जाने पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार शुक्ल, प्रदेश महामंत्री राजीव कुमार तिवारी, जिला महामंत्री पवन कुमार पांडेय, कार्यकारी जिला अध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय, लोकसभा-बहराइच प्रभारी राजू श्रीवास्तव,सहित जनपद के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र दुबे ने बताया कि, प्रतीश कुमार शुक्ल को जनपद-बहराइच के जिला उपाध्यक्ष पद ,परितोष कुमार पाठक को ब्लॉक अध्यक्ष- विशेश्वरगंज के पद तथा सुनील कुमार मिश्र को नगर अध्यक्ष- बहराइच पद के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सभी के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में रुचि को देखते हुए इस विश्वास के साथ की गई है कि, तीनों नव दायित्व धारी पदाधिकारियों के द्वारा अखिल विश्व हिंदू एकता मंच की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए, हिन्दू समाज को जागृत करते हुए देश, प्रदेश तथा हिंदू समाज को समृद्धशाली बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal