दबंगों ने सार्वजनिक खड़ंजा मार्ग पर दीवार उठाकर किया बंद

उप जिलाधिकारी ने कार्यवाही का दिया आश्वासन

बदलता स्वरूप अयोध्या। प्रकरण तारुन ब्लॉक के ग्राम सभा ककोली मजरा बिंद्रा दुबे के पूरवा का है। यह खण्डजा मार्ग 2010 -2015 के मध्य ग्राम सभा द्वारा बनवाया गया है। जिसमें लगभग 49000 ईंटों का प्रयोग हुआ है। संपूर्णानंद दुबे के घर के सामने से पूर्व में नकछेद वर्मा के ट्यूबल से होकर पश्चिम दिशा में सुनील दुबे के घर तक खड़ंजा निर्माण ग्राम सभा द्वारा नरेगा के माध्यम से करवाया गया था। इसी मार्ग को गिरजा दुबे ने पूर्व दिशा में पक्की दीवाल उठाकर रास्ता बंद कर दिया है जिससे समस्त ग्राम वासियों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही जब गिरजा दुबे से बात की गई तो उनके सुपुत्र आनंद दुबे ने कहा यह मेरी जमीन है। इसलिए मैंने रास्ता बंद कर दिया जबकि पश्चिम दिशा से आने जाने के लिए उसी रास्ते का प्रयोग खुद अपने घर तक कर रहे हैं। ग्राम वासियों ने इसकी शिकायत उपजिला अधिकारी बीकापुर से की है उन्होंने कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर रमापति दुबे, आसाराम यादव पारस दुबे, मनीराम निषाद, जय हिंद वर्मा जैसराज वर्मा, आदि काफी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।