बदलता स्वरूप अयोध्या। आज नगर निगम के कैम्प कार्यालय अयोध्या में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव की अध्यक्षता तथा प्रतीक श्रीवास्तव के संचालन में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी जी ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों, कुरीतियों के समाधान की दिशा में बाबा साहेब के द्वारा किए गए कार्य मानव जीवन के लिए प्रेरणा स्रोत है।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, महामंत्री, प्रतीक श्रीवास्तव, छात्र नेता अजय कुमार आजाद, त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, बहन वर्षा, पार्षद अंकित त्रिपाठी, विनय जायसवाल, रिशु पांडे, महेंद्र शुक्ला, अभिनव पांडे, अवध कमेन्ट वीक के संपादक शिवकुमार मिश्र, श्रीनिवास शास्त्री, सभासद रमेश गुप्ता राणा, शिव मोहन शुक्ल, विष्णु मौर्य, विनय चौबे, अमन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal