बदलता स्वरूप गोण्डा। लार्ड बुद्धा योग प्राकृतिक चिकित्सालय वीरापुर किशुनदासपुर में बोधिसत्व डाॅ अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस को सम्बोधित करते हुए मास के राष्ट्रीय संगठक ए के नन्द ने व्यक्त किया। पूर्व विधायक राम सागर अकेला ने कहा कि बोधिसत्व डाॅ अम्बेडकर ने सदैव व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता के साथ बन्धुता की भावना को सुदृढ़ करने का कार्य किया। रमेश विमल ने कहा बाबा साहेब के सपनों को साकार करना और अम्बेडकरवाद को जानना हम सब का नैतिक कर्तव्य है। घनश्याम मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक के सपनों को भारतीय संविधान के माध्यम से बाबा साहेब ने साकार किया। चन्द्र भान मौर्य ने संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। एनके वर्मा-एडवोकेट ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक का जीवन रक्षक है। सविता वर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान में हिन्दू कोड बिल सशक्त और सम्मानित नारी के जीवन का आधार बना। आरके राव ने कहा कि संविधान भारत के गौरव गरिमा का प्रतीक है। कार्यक्रम का कुशल संचालन राजकिशोर मौर्य ने किया और सफल आयोजन डा.सुखदेव मौर्य ने किया। कार्यक्रम में आत्माराम मौर्य,स्व.आरएल राक्षस,मौर्य,जयप्रकाश मौर्य,गंगा प्रसाद चौधरी,बेचन लाल वर्मा,दिलीप कुमार कनौजिया,गया प्रसाद गौतम,श्रीनिवास मौर्य,आशुतोष अम्बेडकर,गनेश कुमार मौर्य,सुभाष चंद्र लहरी,श्रवण कुमार मौर्य,केशरी प्रसाद,शिवकुमार मौर्य,दिलीप कुमार कनौजिया,अजय गौतम,गायक अवधेश कुमार और उमानाथ रहे।
