बदलता स्वरूप गोंडा। अखिलेश यादव ही करते हैं मदद कहते हुए समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन में पूर्व मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, विधायक सुरेश यादव, विधायक आनंद यादव, पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, सपा नेता सूरज सिंह आदि गोंडा सदर के बेलावा गाँव के अहिरनपुरवा में पहुँच कर 10 वर्षीय मृतक अरुण के पिता जगन्नाथ से मुलाकात की। डेलिगेशन ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे परिवार के साथ है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रुपए 1 लाख की आर्थिक सहायता के साथ यह संदेश दिया है कि समाजवादी पार्टी मृतक के परिवार के साथ सदैव हैं। परिवार को जल्द ही न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बताते चलें कि 19 अक्टूबर 2023 को अरुण के मुंह में मिट्टी डालकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इससे पहले भी जिले के सपा नेता सूरज सिंह ने मृतक के परिवार के पास पहुंचकर सांत्वना दी थी और शिवपाल सिंह यादव पूर्व मंत्री से टेलीफोन पर वार्ता भी कराई थी। सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि जब कभी भी किसी परिवार को दुख होता है तो उसकी मदद करने के लिए अखिलेश यादव ही आगे आते हैं। बभनी कानूनगो के मृतक ननके के परिवार को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2 लाख की आर्थिक सहायता भेजी है।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal