बदलता स्वरूप गोण्डा। विकास खण्ड वजीरगंज के ग्राम सभा अशोक पुर टिकिया में ठाकुर अजय सिंह की अगुआई में बनास अमूल दुग्ध डेरी कलेक्शन खोलने पर विचार किया गया।ठाकुर अजय सिंह के डेरी फार्म हाउस पर बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र के किसानों के साथ बनास अमूल डेरी के मैनेजर वीरेंद्र कुमार गुप्ता और सुपरवाइजर विशाल मिश्रा ने बैठक में किसानों को दूध उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा की उन्होंने कहा कि यहां पर दुग्ध डेरी कलेक्शन खोला जाएगा और किसानों का इसका सीधा लाभ होगा।इस दौरान फतेह बहादुर सिंह,सुरेश सिंह,भोले,दुर्गा, अमलेश बहादुर,राजेश दुर्बेदी,सूरज भान,राम विनायक,सोनु सिंह,महनथे सिंह, गुड्डू सिंह, जाकिर अली तरुण कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह महादेव रामदीन सहित दर्जनों किसानों ने भाग लिया।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal