फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर किया जाए निस्तारण-जिलाधिकारी

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 05 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को एक सप्ताह में निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर निस्तारण किया जाए। उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि शिकायतों का निस्तारण कागज पर नही बल्कि धरातल पर दिखे यह सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करे नही तो कार्यवाही के लिए तैयार रहे। उन्होने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रतिमाह जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जा रही है। इसलिए सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी जन शिकायतों के निस्तारण में विशेष रूचि लेकर जनपद की रैंकिंग प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास करें।