बदलता स्वरूप रामगांव, बहराइच। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ/संघर्ष समिति की सयुंक्त बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़नापुर में आयोजित की गयी, जिसमें कोषाध्यक्ष जय सुख लाल मिश्र के द्वारा अद्यतन आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा पुष्टि की गई। वित्तीय वर्ष 2022 व2023 दो वर्ष की सदस्यता प्राप्त करने हेतु न्याय पंचायत वार प्रभारी नियुक्त किए गए।जिला अध्यक्ष आनंद कुमार पाठक,व जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने सभी न्याय पंचायत प्रभारियों को अति शीघ्र ही सदस्यता कर जिले स्तर पर ब्यौरा जमा करने के लिए निर्देशित किया।जिसमे सुनील कुमार मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मृत्युंजय कुमार शुक्ल उपाध्यक्ष,नफीसअहमद सयुंक्त मंत्री,के पद पर मनोनीत किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों के द्वारा करतल ध्वनि से समर्थन किया गया। अंत में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी रहे स्वर्गीय बृजेश कुमार गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया था,जिनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।तदोपरांत मीडिया प्रभारी का दायित्व उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी रहे सुरेश कुमार यादव को स्व०बृजेश कुमार गुप्ता के रिक्त स्थान पर मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal