कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस मनाया गया

बदलता स्वरूप गोंडा। कांग्रेस शहर अध्यक्ष रफीक रैनी के नेतृत्व में आज गोंडा कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस मनाया गया। रफीक रैनी ने कांग्रेस पार्टी का झंडा रोहण करते हुए स्थापना दिवस की बधाई दी और समस्त कांग्रेसजनों की ओर से यह संकल्प लिया कि आज से 138 साल पहले कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी और तभी से कांग्रेस ने आंदोलन के रूप में जन्म लिया था और आज भी कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र संविधान देश को बचाने के लिए आंदोलन कर रही है। कांग्रेस पार्टी के संस्थापक ने कांग्रेस पार्टी का गठन करके तमाम देशवासियों को एक प्लेटफार्म पर लाकर खड़ा कर दिया और एक विचार आंदोलन के रूप में कांग्रेस पार्टी की स्थापना की और इस देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस पार्टी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आज हम सब संकल्प लेते हैं कि फिर से इस देश को अंग्रेजों के वंशज जन विरोधी तानाशाह सरकार से आजाद करने के लिए हम तैयार हैं। जिसकी आज से शुरुआत हो रही है।

इस मौके पर अजय रस्तोगी, जलील खान, आर बी फारुकी, सैयद अब्दुल मुजीब, असगर अली हाशमी, सुभाष चंद्र पांडे एडवोकेट, संतोष ओझा एडवोकेट, डॉक्टर जफर, अनीश नाना, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद रिजवान, एबाद एडवोकेट, हरि श्याम सोनी, बाबा भारती, मंजूर प्रधान, नसीम बाबा, डॉक्टर जफर, खगेश चतुर्वेदी, सुधु बाबा, अशोक सिंह, निजाम हाशमी, मोहम्मद अहमद फारुकी, जैनुल आबेदीन, नवी बक्स गोलू आदि कांग्रेसी मौजूद थे।