बदलता स्वरूप गोण्डा। आज जनपद गोण्डा में नियुक्त उ0नि0ना0पु0 उमाशंकर सिंह, उ0नि0ना0पु0 जयनाथ पंडित, उ0नि0ना0पु0 रामअवतार यादव, उ0नि0ना0पु0 भरत सिंह राव, उ0नि0ना0पु0 अरविन्द कुमार सिंह व उ0नि0ना0पु0 रामप्रसाद यादव पुलिस सेवा में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत पर अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय द्वारा पुलिस लाइन सभागार में उन्हें फूलमाला पहनाकर, अंग वस्त्र व धार्मिक पुस्तकें भेट कर विदाई दी तथा भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। इस मौके पर आर0आई0 गोण्डा राकेश कुमार सिंह व अन्य अधि0 व कर्मचारीगण मौजूद रहें।
