उड़ान एकेडमी देगी महिलाओं व बालिकाओं के सपनो को नई उड़ान-आयुषी राज
गोंडा। जनपद में डॉ अभय श्रीवास्तव के एम्स इंटर कॉलेज में संचालित उड़ान एकेडमी बालिकाओं व महिलाओं को शारीरिक गतिविधियां फिजिकल फिटनेस ,डांस, जुंबा ,एरोबिक्स का प्रशिक्षण प्रदान कर उड़ान एकेडमी की निर्देशिका आयुषी राज द्वारा महिलाओं को नई उड़ान प्रदान कर रही हैं। जिसमें जनपद की महिलाएं व बालिकाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं जहां बालिकाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है। तो वहीं महिलाएं भी व्यस्ततम दिनचर्या से कुछ समय निकालकर शारीरिक गतिविधियों में प्रतिभाग कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रही हैं। कई उदाहरण ऐसा भी आया कि कई महिलाओं ने अपने वजन पर नियंत्रण कर लाभ उठाया है और विभिन्न रोगों से मुक्ति पाई है।
उड़ान एकेडमी महिला सशक्तिकरण का एक उभरता हुआ उदाहरण बना एकेडमी की निर्देशिका आयूषी ने बताया कि बालिकाओं में अनन्या, श्रेयांशी,अभ्युक्ता सिंह, अक्षिता, रिचल व महिलाओं में ममता श्रीवास्तव, निहारिका मिश्रा, नीतू गौतम, कंचन सोनी, नीतू खत्री आदि अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। भविष्य में एकेडमी की देखरेख में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को उच्च स्तर पर प्रतिभाग करा कर सम्मानित कराया जाएगा l
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal