भीषण ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को करना चाहिए सहयोग-अमित सिंह

जिपं सदस्य प्रतिनिधि ने सहयोगियों के साथ वितरण किया कंबल

बदलता स्वरूप गोंडा। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत चिलबिला खत्तीपुर गांव शुक्लन पुरवा मे संदीप अवस्थी के अगवाई में श्री ब्रह्मदेव स्थान पर राम नाम जाप व भंडारे का आयोजन किया गया। रविवार को ग्रामीणों द्वारा राम नाम जाप शुरू किया गया। रात्रि में पड़रीकृपाल तृतीय भाजपा से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अमित सिंह, अमुल्य सिंह, वैभव सिंह व दत्त नगर प्रधान प्रतिनिधि सोनू सिंह सहित अन्य लोगों द्वारा कार्यक्रम स्थल श्री ब्रह्मदेव स्थान शुक्लन पूरवा में पहुंचकर अमित सिंह व सहयोगियों द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया तथा वरिष्ठ जनों को साल भेंट किया गया। सोमवार को रात्रि में भंडारे के उपरांत महिला थाना अध्यक्ष अनीता यादव ने अपने पुलिस बल के साथ श्री ब्रह्मदेव स्थान पहुंचकर पूजा अर्चना किया। नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा श्री ब्रह्म देवस्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिस पर थानाध्यक्ष ने बच्चों को पुरस्कृत भी किया। उसी के साथ जरूरतमंदों को कंबल भी वितरण किया व वरिष्ठ बुजुर्गों को साल भेंट किया।

इस दौरान श्री ब्रह्मदेव स्थान मंदिर प्रांगण में पंडित राम सेवक मिश्रा, रामदेव, राज नारायण शुक्ला, त्रिवेणी मिश्रा, संतोष कुमार शुक्ला, बाबादीन, राम भुलावन, झब्बू, पुत्तीलाल, जय नारायण, श्री नारायण शुक्ला, हीरा शुक्ला, मोती शुक्ला,दान बहादुर शुक्ला,दरोगा शुक्ला, इंद्रसेन शुक्ला, अंकित शुक्ला, नंदलाल शुक्ला, शंकर शुक्ला, तिलके शुक्ला, राम सिंगर शुक्ला, सुरेश शुक्ला, मनोज शुक्ला, सिपाही लाल शुक्ला,अजय शुक्ला, महीप नारायण शुक्ला, राम छबीले शुक्ला, कोयलाहे, बृजेश शुक्ला, जगन्नाथ, ननकउ, मुंशी, कामता शुक्ला, राहुल, करिया शुक्ला, रामकेवल उर्फ ननके शुक्ला, छोटू, मुन्ना, हरिओम, जय ओम, अरविंद, सचिन, अशोक, भवानी यादव, लंका शुक्ला सहित सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे।