बदलता स्वरूप गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए गए अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त प्रदीप कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 600 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। थाना धानेपुर के उ0नि0 अवधेश यादव मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मौर्या इलेक्ट्रानिक बहद ग्राम बग्गीरोड़ के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ के साथ खड़ा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा बताये गए स्थान पर घेराबन्दी कर अभियुक्त प्रदीप कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 600 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal